भारत सरकार द्वारा नागरिक स्वास्थ्य हेतु Ayushman Bharat Scheme शुरू की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को प्रतिवर्ष 5,00,000/- रुपये का इलाज मुफ्त में करवाने की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। यह योजना आम जानता के लिए जीवनदायिनी हैं। इस योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन तथा अन्य जरूरी जानकारी इस लेख के अंतर्गत दी जा रही हैं।

आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अंतर्गत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई। यह योजना देश की आम जानता को मुफ्त में उचित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से जारी की गई हैं। योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा रांची, झारखंड से की गई थी जिसे तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण देश में समान रूप से लागू किया गया था।
आयुष्मान योजना की विशेषताएं
- यह योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जारी की गई हैं। इसमें देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना शामिल हैं।
- योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 10.50 करोड़ परिवार रजिस्टर्ड किए गए हैं। जिसमें कुल लाभार्थी संख्या 50 करोड़ से भी अधिक हैं।
- यह योजना पूर्ण रूप से केंद्र सरकार द्वारा वित पोषित हैं अर्थात् योजना के क्रियान्वयन में आने वाला सम्पूर्ण खर्चा केंद्र सरकार द्वारा ही वहाँ किया जाता हैं।
आयुष्मान योजना के लाभ Benefits of Ayushman Bharat Yojana
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को एक वर्ष में कुल 5,00,000/- रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता हैं।
- इस स्वास्थ्य बीमा में व्यक्ति के उपचार में लागु होने वाली 1,393 प्रकार की प्रक्रियाओं को शामिल किया गया हैं जिनका भुगतान भी योजना के अंतर्गत ही किया जाता हैं।
- आयुष्मान योजना का लाभ सरकारी अस्पताओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र के अस्पतालों से भी लिया जा सकता हैं। इसके लिए संबंधित अस्पताल का आयुष्मान योजना से जुड़ा हुआ होना आवश्यक हैं। इसकी जांच आप अस्पताल स्टाफ से बात करके कर सकते हैं।
- भारत सरकार द्वारा जारी न्यूनतम आय सीमा से कम आय वाले परिवार (BPL) को योजना का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार की कोई वार्षिक फीस देना आवश्यक नहीं होता हैं।
- लेकिन न्यूनतम आय सीमा से अधिक तथा सरकारी नौकरी क्रमचारियों को योजना का लाभ लेनें के लिए निर्धारित वार्षिक फीस का भुगतान करना होता हैं।
आयुष्मान योजना में मिलने वाले इलाज संबंधित खर्चे की सूची
- चिकित्सा परीक्षा उपचार
- परामर्श
- अस्पताल से पहले भर्ती
- दवा
- प्रयोगशाला जांच
- चिकित्सा उपभोज्य वस्तुएँ
- गैर-गहन देखभाल सेवाएं
- गहन देखभाल सेवाएं
- नैदानिक जांच
- खाद्य सेवाएं
- चिकित्सा प्रत्यारोपण सेवाएं
- आवास लाभ
- भर्ती होने के बाद 15 दिनों तक अनुवर्ती देखभाल
- उपचार के दौरान उत्पन्न जटिलताएं
आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता शर्तें
ग्रामीण क्षेत्र
- ऐसे परिवार जो कच्चे घर में अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं तथा जिनके पास अन्य कोई मकान बनानें योग्य भूमि या प्लॉट नहीं हैं।
- ऐसे परिवार जिनमे 16 वर्ष से 59 वर्ष की आयु सीमा के बीच का कोई वयस्क सदस्य नहीं हैं।
- परिवार में कोई सक्षम शारीरिक वयस्क सदस्य नहीं हो।
- भूमिहीन परिवार
- निराश्रित, भिक्षा पर जीवनयापन करने वाले, हाथ से मैला ढोने वाले, आदिम आदिवासी समूह, कानूनी रूप से मुक्त बंधुआ मजदूर आदि सभी आयुष्मान भारत जन स्वास्थ्य योजना का लाभ लेनें के लिए पात्र माने गए हैं।
शहरी क्षेत्रों के लिए
- भिखारी
- कचरा बीनने वाले
- घरेलू नौकर
- स्ट्रीट वेंडर
- मोची
- हॉकर
- सड़कों पर काम करने वाले
- निर्माण श्रमिक
- प्लंबर
- राजमिस्त्री
- मजदूर
- पेंटर
- वेल्डर
- सुरक्षा गार्ड
- कुली और अन्य हेड-लोड मजदूर
- स्वीपर
- सफाई कर्मचारी
Ayushman Yojana Online Registration
- अपने नज़दीकी ई मित्र कियोस्क पर जाएं।
- आयुष्मान योजना में आवेदन करने हेतु ई मित्र क्रमचारी को कहे।
- ऑनलाइन प्रक्रिया हेतु आवेदक व्यक्ति से संबंधित पूरी जानकरी प्रदान करें।
- आयुष्मान योजना में ऑनलाइन फॉर्म के साथ यह सभी दस्तावेज उपलब्ध करवायें-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार राशन कार्ड
- बिजली का बिल
- फोटो
- ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद योजना में आने वाली अग्रिम लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें और आयुष्मान कार्ड प्राप्त करके योजना का लाभ लें।